Friday, November 25, 2016

सोलह श्रृंगार के नाम-

What is Solah Shringar
क्या हैं सोलह श्रृंगार ?
स्त्रियों के लिए हिन्दू शास्त्रों में सोलह श्रृंगार निर्धारित किए गए हैं | प्राचीन ग्रंथो में वर्णित सोलह श्रंगार, आदिकाल से चली आ रही श्रंगार परंपरा की एकरसता को दर्शाती हैं | जानिए solah shringar list in Hindi language
Solah shringar names : सोलह श्रृंगार के नाम-
स्नान (Bathing) : श्रंगार का सर्वप्रथम क्रम स्नान से प्रारंभ होता हैं | शास्त्रानुसार स्नान के भी कई प्रकार होते हैं |
वस्त्र : बिना वस्त्रों के तो सारा सौंदर्य कांतिहीन प्रतीत होता है | प्रस्तर युग से ही शीत, ग्रीष्म से बचने के लिए मनुष्य ने वृक्षों की छाल व पशुओं की खाल से अपना तन ढँकना शुरू कर दिया था | कालांतर में सभ्यता के विकास के साथ-साथ वस्त्रों में भी वैरायटी आ गई | वस्त्रों को विभिन्न वस्तुओं से सजाया भी जाने लगा | वस्त्रों का पहनना मात्र ही उसकी मर्यादा को प्रतीत करता हैं |
हार : हार पहनने के पीछे वास्तव में स्वाथ्यगत कारण हैं | गले और इसके नजदीकी क्षेत्र में ऐसे प्रेशर बिंदु होते हैं, जिनसे शरीर के कई हिस्सों को लाभ प्राप्त होता होता हैं | इसीलिए हार को सौंदर्य का दर्जा दे दिया गया और हार श्रृंगार का अभिन्न अंग बन गया |
 
बिंदी : मस्तक सौंदर्य में बिंदी का महत्वपूर्ण स्थान माना जाता हैं | इसे सौभाग्य का प्रतिक भी कहा गया हैं | शास्त्रों के ज्ञाताओं ने बिंदी लगाने के पीछे कई शास्त्रीय तर्क दियें हैं |
अंजन : आँखों को सुन्दर बनाने के लिए एवं आँखों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अंजन (काजल) का प्रयोग किया जाता हैं | अंजन का प्रयोग बुरी नजर से बचने के लिए भी किया जाता हैं |
अधरंजन : होंठो या अधरों की सुंदरता बढाने के लिए उन्हें कई रंगो से रंगा जाता हैं | प्राचीन काल में फूलों के रसों द्वारा यह कार्य संपन्न किया जाता था |
  नथ या नथनी : नाक को शोभामय बनाने के लिए नाक में छेद करके कई प्रकार की नथ पहनी जाती हैं | सौंदर्य वृद्धि के साथ-साथ मुख से सम्बंधित बिन्दुओ के द्वारा मुख सौंदर्य बने रखने में नथ सहयोग देती हैं |
केश सज्जा : मुख की आभा बढ़ाने में केशो का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं | केशों को सुगन्धित तेलों से सराबोर करके उन्हें विभिन्न आकारों में सजाना, शृंगार को बढ़ा देता हैं |
कंचुकी : प्राचीन काल में स्त्रियों में अधिकतर दो तरह के वस्त्र पहनने की प्रथा थी | अधोवस्त्र तथा उत्तरीय | अधोवस्त्र के साथ कंचुकी को पहना जाता हैं |
उबटन : प्राचीन काल में विभिन्न प्रकार के फूलों तथा जड़ी-बूटियों से तैयार विशेष प्रकार के उबटन प्रयोग में लाए जाते थे, जो तत्वों को स्निग्ध और कोमल बनाये रखते थे |
 पैंजनियां : पैरों की शोभा के लिए पैंजनियां का प्रयोग होता हैं | मधुर स्वर के साथ इससे छाल में मादकता का आभास होता हैं |
इत्र : सोलह शृंगार में इत्र का महत्वपूर्ण स्थान हैं | इसमें उत्तेजना फैलाने से लेकर आकर्षित करने तक के गुण पाए जाते हैं | प्राचीन काल में फूलों के अर्क से इत्र बनाया जाता था |
कंगन : कलाइयों के सौंदर्य और सौभाग्य का प्रतिक कंगन, अधिकांश स्त्रियों द्वारा धारण किया जाता हैं | कंगन का प्राचीन शास्त्रों में काफी वर्णन मिलता हैं
कमरबंध : कमर को सौंदर्यवान बनाने के लिए कमरबंध का प्रयोग किया जाता हैं | इसे सोने, चाँदी के साथ हीरे, मोती जड़कर विभिन्न आकारों में बनाया जाता हैं |
 चरणराग : पैर व हांथो की हथेलियों की सौंदर्य वृद्धि तथा त्वचा की सुरक्षा के लिए मेहंदी लगाने की परम्परा है |
दर्पण : सम्पूर्ण सौंदर्य को निहारने के लिए दर्पण को भी सोलह श्रृंगारों में विशेष दर्ज प्राप्त हैं | सौंदर्य में कमी न रह जाए, इसलिए दर्पण का प्रयोग जरुरी है |

No comments:

Post a Comment